प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लंबी कूद T47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2026 10:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लंबी कूद T47 स्पर्धा में शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्पर्धा में अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीतना इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है। उन्होंने निषाद कुमार की बहुमुखी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल की सराहना की, और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर लिखा;

“एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लंबी कूद T47 स्पर्धा में शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतने पर निषाद कुमार पर बहुत गर्व है। इस स्पर्धा में अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीतना इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल वास्तव में प्रेरणादायक हैं। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं:

PM @narendramodi”

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2325365) आगंतुक पटल : 63
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam