प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आसान और भरोसे पर आधारित कर प्रणाली के लिए जीएसटी परिषद की सिफारिशों का स्वागत किया

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 9:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित जीएसटी सुधारों के नए दौर का स्वागत किया है। उन्होंने इन सिफारिशों को माल और सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को आसान, ज़्यादा कुशल और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्री मोदी ने गिरफ्तारी के प्रावधानों को हटाने, अपराध की श्रेणी से बाहर करने (डिक्रिमिनलाइज़ेशन) और प्रक्रियाओं को आसान बनाने से जुड़ी परिषद की सिफारिशों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन उपायों का कर देने वालों और कारोबारियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

 

श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया:

मैं जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित जीएसटी सुधारों के नए दौर का स्वागत करता हूँ।

गिरफ्तारी के प्रावधानों को हटाने, अपराध की श्रेणी से बाहर करने और प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर काउंसिल की सिफारिशों का बहुत सकारात्मक असर होगा।

 

मकसद साफ़ है:

तेज़ी से फ़ैसले।

अनुपालन की कम लागत।

ऑटोमेटेड रिफ़ंड।

भरोसे पर आधारित प्रशासन।

 

ये कदम जीएसटी को ज़्यादा कुशल, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल बनाने की हमारी लगातार कोशिशों के अनुरूप हैं।

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2321126) आगंतुक पटल : 149
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Assamese , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam