संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह - प्रधानमंत्री को भेंट किए गए उपहारों की ई-नीलामी, 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाया गया


प्रधानमंत्री स्मृति चिह्न नीलामी के 8वें संस्करण में दिल्ली से  30 स्मृति चिह्न शामिल

इस संग्रह में कलाकृतियाँ, धार्मिक वस्तुएँ, संस्थागत स्मृति चिन्ह और सार्वजनिक उपलब्धियों से जुड़ी वस्तुएँ शामिल हैं। नीलामी से प्राप्त राशि नमामि गंगा परियोजना में दी जाएगी।

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 2:13PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री को भेंट किए गए अनूठे उपहारों और कलाकृतियों से युक्त पीएम स्मृति चिन्हों का 8वां संस्करण अब शुरू हो चुका  है और इसे 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

इस संस्करण में दिल्ली के विविध पहलुओं को दर्शाने वाली 30 अलग-अलग यादगार वस्तुएं शामिल हैं। आम जनता के लिए खुली इस नीलामी में कलाकृतियों, धार्मिक वस्तुओं, हस्तशिल्प और संस्थागत यादगार वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो स्मृति चिन्ह के रूप में अद्वितीय योगदान दे सकती हैं। नीलामी से प्राप्त धनराशि नमामि गंगा परियोजना को दी जाएगी।

इन 30 स्मृति चिन्हों में नौ फोटो फ्रेम, नौ स्मृति चिन्ह और छह मूर्तियाँ, शिल्प और प्रतिमाएँ शामिल हैं। संग्रह में दिल्ली मेट्रो के दो मॉडल, एक खेल स्मृति चिन्ह, एक पेंटिंग, कला और शिल्प की वस्तुएँ आदि भी शामिल हैं।

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएँ


इस संग्रह में भारत की धार्मिक परंपराओं से जुड़े कई स्मृति चिन्ह हैं। चार  वस्तुएं भगवान राम या रामायण के दृश्यों को दर्शाते हैं। इनमें राम दरबार की मूर्ति, राम, सीता और लक्ष्मण को केवट के साथ नदी पार करते हुए दर्शाने वाली पीतल की पट्टिका, पालम गांव के संत दादा देव का एक चित्र और राम लल्ला की लकड़ी की नक्काशीदार प्रतिमा शामिल हैं।

इस संग्रह में बौद्ध धर्म के आठ शुभ प्रतीकों का चित्रण भी शामिल है। यह स्मृति चिन्ह, जिसे अष्टमंगल के आठ शुभ प्रतीक भी कहा जाता है, आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है और पारंपरिक रूप से बौद्ध शिक्षाओं और बुद्ध के ज्ञानोदय से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली के संस्थान और बुनियादी ढांचा

इस संग्रह में दिल्ली के कई संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों के चित्र शामिल हैं। एक फ्रेमयुक्त कलाकृति में सेंट स्टीफंस कॉलेज को दर्शाया गया है, जबकि पुराने सचिवालय भवन की क्रिस्टल से बनी स्मृति चिन्ह और नए संसद भवन को दर्शाने वाली वस्त्र कलाकृति दिल्ली की संस्थागत विरासत के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करती हैं।

सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियाँ

 

 

इस संग्रह में ऐसी वस्तुएं शामिल हैं जो उपलब्धि, सार्वजनिक सेवा और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। विशेष रुप से प्रदर्शित वस्तुओं में एक अत्यधिक विस्तृत पेंसिल स्केच है जिसमें रोहिणी के एक छात्र द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का क्लोज़-अप चित्र दर्शाया गया है।

पैरालंपिक रजत पदक विजेता योगेश कथूनिया का डिस्कस खेल उपलब्धि और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। एनसीसी का स्वर्ण-पॉलिश किया हुआ परम वीर माटी कलश सेवा और स्मरण की भावना को अभिव्यक्त करता है। इसके अलावा, प्राकृतिक रूप से कंकालीकृत बोधि पत्ती पर बारीकी से उकेरा गया एक चित्र व्यक्तिगत और कलात्मक अभिव्यक्ति का एक अलग आयाम प्रस्तुत करता है।

रोहिणी के एक छात्र से लेकर दिल्ली मेट्रो, विधानसभा और नए संसद भवन तक, ये स्मृति चिह्न दिल्ली के विभिन्न हिस्सों की कहानियों को समेटे हुए हैं। यह नीलामी इन स्मृतियों को एक व्यापक सार्वजनिक उद्देश्य प्रदान करती है, इससे प्राप्त राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दी जाएगी।

नीलामी की तिथियों, भागीदारी संबंधी विवरणों और संपूर्ण सूची के लिए, आधिकारिक पीएम मोमेंटोस ई-नीलामी पोर्टल pmmementos.gov.in पर जाएं ।

***

 पीके/केसी /केएल


(रिलीज़ आईडी: 2318189) आगंतुक पटल : 107
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English