प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2026 11:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी एकाग्रता, जोश और धैर्य ने देश को गौरवान्वित किया है। श्री मोदी ने उन्हें उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल को बधाई। उनकी एकाग्रता, जोश और धैर्य ने देश को गौरवान्वित किया है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”
***
पीके/केसी/आरटी/केपी
(रिलीज़ आईडी: 2315484)
आगंतुक पटल : 23