गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की
भारत, आगा खान विकास नेटवर्क के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है; जो मानवीय विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं
हमारी चर्चा सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों, मिलेट्स सहित प्राकृतिक खेती और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही
सतत विकास और व्यापक मानव हित के लिए इन साझेदारियों को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर दोहराया
प्रविष्टि तिथि:
10 SEP 2026 9:54PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भारत, आगा खान विकास नेटवर्क के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो मानवीय विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। श्री शाह ने कहा कि हमारी बातचीत सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों, मिलेट्स सहित प्राकृतिक खेती और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही। हमने सतत विकास और मानवता के व्यापक हित के लिए इन साझेदारियों को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
****
आरके / आरआर / पीआर / पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2308955)
आगंतुक पटल : 125