उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 29 से 31 अगस्त तक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरलम और लक्षद्वीप का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 28 AUG 2026 5:51PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन कल  से 31 अगस्त, 2026 तक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरलम और लक्षद्वीप का दौरा करेंगे।

तीन दिवसीय दौरे में उपराष्ट्रपति शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग-अकादमिक सहयोग, मत्स्य ग्रहण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम और प्रमुख सार्वजनिक समारोहों सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति का 29 अगस्त को तमिलनाडु और कर्नाटक दौरा

उपराष्ट्रपति 29 अगस्त को तमिलनाडु के इरोड में कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट- केवीआईटीटी के संस्थापक दिवस समारोह में भाग लेंगे।

बाद में दिन में, उपराष्ट्रपति बेंगलुरु रवाना होंगे, जहां वे विधानसौधा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

उपराष्ट्रपति का 30 अगस्त को केरलम दौरा

उपराष्ट्रपति 30 अगस्त को केरलम का दौरा करेंगे। श्री सीपी राधाकृष्णन के दौरे की शुरूआत अलाप्पुझा से होगी जहां वे लियो XIII हायर सेकेंडरी स्कूल में केरल कौमुदी की 115वीं वर्षगांठ  समारोह में भाग लेंगे।

इसके बाद उपराष्‍ट्रपति पथानामथिट्टा जाएंगे जहां वे अरनमुला जल महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। बाद में, श्री राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे, जहां वे केरलम के प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार ओणम संबंधी एक उत्सव का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति का 31 अगस्त को लक्षद्वीप और केरलम दौरा

उपराष्ट्रपति 31 अगस्त को लक्षद्वीप के अगत्ती का दौरा करेंगे, जहां वे मत्स्य पालन, पशुपालन  और डेयरी मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे।

केरलम लौटकर, श्री सीपी राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी- आरएसईटी के रजत जयंती समारोह और आरएसईटी ऑडिटोरियम, कक्कानाड, कोच्चि में कॉन्फ्लुएंस 3.0 उद्योग-अकादमिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

********

पीके/केसी/केवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2304366) आगंतुक पटल : 98
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Gujarati , Tamil , Kannada