प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2026 8:43AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों - 2026 में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजस्विन शंकर ने सभी दस स्पर्धाओं में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया।

श्री मोदी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और आने वाले वर्षों में निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा;

भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैं!

तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो CWG में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 10 स्पर्धाओं में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। वे ऐसे ही चमकते रहें। मेरी शुभकामनाएं।

#CWG2026”

*******

पीके/केसी/पीके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2292852) आगंतुक पटल : 88
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Gujarati , Malayalam