प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर श्रीशंकर को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
30 JUL 2026 5:24PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर श्रीशंकर को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन को असाधारण बताया और कहा कि यह पदक उनकी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ आया है।
श्री मोदी ने कहा कि श्रीशंकर की सफलता अनेक युवाओं को एथलेटिक्स में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी तथा उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“श्रीशंकर ने जीता शानदार रजत पदक! क्या असाधारण प्रदर्शन!
पदक जीतने और वह भी अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ यह उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें बधाई। उनकी सफलता अनेक युवाओं को एथलेटिक्स में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”
#CWG2026”
*****
पीके/केसी/पीके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2291963)
आगंतुक पटल : 94