सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वेव्स डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए व्यापार, निवेश और नवाचार के अवसरों का विस्तार


भारत के एवीजीसी-एक्सआर इकोसिस्टम में क्षमता निर्माण और नवाचार के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में आईआईसीटी का योगदान

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 3:56PM by PIB Delhi

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए वेव्स बाजार और वेव्सएक्स नामक दो डिजिटल प्लेटफॉर्म स्थापित किए हैं।

वेव्स बाजार मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए एक साल भर चलने वाले वैश्विक बाजार और सहभागिता मंच के रूप में कार्य करता है, जो फिल्मों, एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, एक्सआर, इमर्सिव मीडिया, संगीत और डिजिटल सामग्री के क्षेत्र में संरचित व्यावसायिक खोज, व्यापार-से-व्यावसायिक बैठकें, बाजार तक पहुंच, निवेश सुविधा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुगम बनाता है।

वेव्सएक्स मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने वाला एक समर्पित स्टार्टअप प्लेटफॉर्म है, जो निवेशकों से जुड़ने की पहल और साझेदारों और इनक्यूबेटरों के नेटवर्क के माध्यम से फंडिंग तक पहुंच को सुगम बनाता है। वेव्सएक्स सीधे तौर पर फंडिंग प्रदान नहीं करता है, लेकिन यह इनक्यूबेशन और पिचिंग नेटवर्किंग के माध्यम से स्टार्टअप को सहयोग देता है।

सरकार ने भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) को एवीजीसी-एक्सआर के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित किया है। आईआईसीटी महाराष्ट्र सरकार और उद्योग संगठनों के सहयोग से कार्य करता है।

एवीजीसी-एक्सआर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए आईआईसीटी ने अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी स्थापित की है। इन साझेदारियों का उद्देश्य पाठ्यक्रम का सह-विकास, विशेष कौशल विकास कार्यक्रम, उन्नत प्रौद्योगिकियों तक पहुंच, अनुसंधान और विकास, इंटर्नशिप, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, छात्रवृत्ति, उद्योग मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय कौशल आदान-प्रदान है।

सूचना एवं प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज लोकसभा में एक गैर-तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/एसकेएस/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2291269) आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Bengali , Assamese , Tamil , Kannada , Malayalam