प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी के संबोधन की मुख्य बातें साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
26 JUL 2026 9:33PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वीं कड़ी के अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा की हैं।
एक्स पर पोस्ट की श्रृंखला में, श्री मोदी ने कहा;
“हमारे राष्ट्र की रक्षा करने तथा उसे और अधिक सशक्त बनाने वाले सभी वीरों को शत-शत नमन!
#MannKiBaat”
"'कैच द रेन' अभियान का एक सीधा सा संदेश है... जल का प्रभावी ढंग से संरक्षण करना। इस दिशा में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का भी उल्लेख किया।"
#MannKiBaat”
"कड़ी मेहनत से मिली जीत अपने आप में विशेष होती है, लेकिन जब वह किसी प्रतिष्ठित मैदान पर मिले, तो उसकी खुशी और भी बढ़ जाती है।
हमारी महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जीत दर्ज कर बिल्कुल यही कर दिखाया! पूरी टीम को हार्दिक बधाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
#MannKiBaat”
"केरल के एर्नाकुलम में एक अनूठी पहल की गई, जहां फुटबॉल और संस्कृत का बहुत ही सुंदर मेल देखने को मिला है।"
#MannKiBaat”
"पिछला महीना विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। विक्रम-1 की सफलता ने पूरे देश की कल्पना और उत्साह को नई उड़ान दी है। साथ ही, विभिन्न ओलंपियाड में मिली सफलताएं निश्चित रूप से अधिक-से-अधिक युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।"
#MannKiBaat”
जम्मू-कश्मीर में 'वागू' को पुनर्जीवित करने और लोकप्रिय बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास पर मुझे गर्व है। मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूँ कि अपने घरों में भी एक अवश्य रखें।"
#MannKiBaat”
गुजरात और उत्तर प्रदेश में किए गए उल्लेखनीय प्रयास यह दिखाते हैं कि हम प्रकृति को कितना महत्व देते हैं।
#MannKiBaat”
"डॉ. रोनाल्डो लैशराम के इस कदम ने यह दिखा दिया है कि सफलता और उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी इंसान हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है।"
#MannKiBaat”
"पिछले 12 वर्षों में खादी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो इसके पुनर्जागरण का प्रतीक है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता स्थानीय उद्यमों को सशक्त बना रही है और असंख्य कारीगरों के लिए नए अवसर सृजित कर रही है। आगामी त्योहारों के मौसम में आइए, हम सभी कम-से-कम एक खादी उत्पाद अवश्य खरीदें और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और अधिक गति प्रदान करें।"
#MannKiBaat”
"त्रिपुरा के श्री सुरजा कुमार देबबरमा जी का 'चोंगप्रेन्ग' को लोकप्रिय बनाने का कार्य सराहनीय है। और, यह इस बात को दर्शाता है कि हमारी संगीत परंपराएं वर्षों से जीवंत और समृद्ध बनी हुई हैं।"
#MannKiBaat”
“उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने एक ऐसी स्वदेशी हर्बल टी तैयार की है, जिसने कई माताओं-बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई खुशबू घोल दी है। अपने अनोखे स्वाद और गुणों की वजह से उनके ब्रांड ने बहुत कम समय में ही लोगों के बीच खास पहचान बना ली है।
#MannKiBaat”
“बिहार के सीतामढ़ी में सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे से आकर्षक और टिकाऊ बेंच बनाई जा रही है। Waste to Wealth का यह अनोखा प्रयास बताता है कि Reduce, Reuse और Recycle आज केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है।
#MannKiBaat”
“मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि गणेश उत्सव पर मिट्टी की प्रतिमा बनाने के मेरे आग्रह पर देशवासियों ने बहुत सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने मुझे जो संदेश भेजे हैं, उनसे गणपति की भक्ति के साथ-साथ प्रकृति के प्रति उनके समर्पण भाव का पता चलता है।
#MannKiBaat”
***
पीके/केसी/पीकेपी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2289752)
आगंतुक पटल : 103