प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 23 JUL 2026 8:22AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है।

श्री मोदी ने रेखांकित किया कि उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश सेवा के लिए समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका वह दृढ़ संकल्प आज भी हर पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

"अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है। उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। उनका दृढ़ संकल्प हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।"

********

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2288138) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Gujarati , Telugu , Malayalam