संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने नामित 1600 और 140 श्रृंखला संचालन संबंधी स्पष्टीकरण जारी किए

प्रविष्टि तिथि: 10 JUL 2026 4:05PM by PIB Delhi

प्रेस और मीडिया के कुछ वर्गों ने ऐसी रिपोर्टें प्रकाशित की हैं, जिनमें नामित 1600 और 140 श्रृंखला के संचालन के संबंध में टिप्पणियां एवं विचार व्‍यक्‍त किए हैं, जिनसे इन नामित श्रृंखलाओं के संचालन के बारे में गलत जानकारी या गलत व्याख्या हो सकती है। इस संबंध में सही नियामक स्थिति को निम्नलिखित रूप में स्पष्ट किया गया है:

  1. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र की उन संस्थाओं, अर्थात् भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण और पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा विनियमित है के लिए अपने मौजूदा ग्राहकों को सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल करने के लिए तथा सरकारी संस्थाओं द्वारा सरकार से नागरिक संचार के लिए 1600xx श्रृंखला के नंबरों का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इन महत्वपूर्ण संचारों के लिए निर्दिष्ट श्रृंखला आवंटित करने का एक प्रमुख उद्देश्य ग्राहकों/नागरिकों के लिए ऐसी कॉलों को विश्वसनीय बनाना है। दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियमन के तहत, 1600 श्रृंखला के नंबरों से आने वाली कॉलों की किसी भी प्रकार की टैगिंग, ब्लॉकिंग या फ़िल्टरिंग की अनुमति नहीं है।
  2. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने सभी क्षेत्रों की संस्थाओं द्वारा प्रचार कॉल करने के लिए 140xx श्रृंखला के नंबरों का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। प्रचार कॉल करने के लिए 140 श्रृंखला के नंबर का लाभ उठाने की इच्छुक संस्थाओं को दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियमन ढांचे के तहत दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ पंजीकरण करना होगा और विनियमन के प्रावधानों का अनुपालन करना होगा। ग्राहकों को डू नॉट डिस्टर्ब रजिस्ट्री पर अपनी प्राथमिकता दर्ज करके किसी भी या सभी क्षेत्रों की संस्थाओं से 140 श्रृंखला के नंबरों से आने वाली प्रचार कॉल को अनुमति देने या ब्लॉक करने का अधिकार है। जिस ग्राहक ने डू नॉट डिस्टर्ब रजिस्ट्री पर किसी भी या सभी क्षेत्रों से प्रचार कॉल प्राप्त करने से ब्लॉक कर दिया है, उसे ब्लॉक किए गए क्षेत्रों की संस्थाओं से 140 श्रृंखला के नंबरों से आने वाली कोई भी कॉल प्राप्त नहीं होगी। ग्राहक ट्राई डीएनडी ऐप सहित कई माध्यमों से अपनी डू नॉट डिस्टर्ब प्राथमिकता दर्ज कर सकता है। डू नॉट डिस्टर्ब रजिस्ट्री पर ब्लॉक करने के अलावा 140 श्रृंखला के नंबरों से आने वाली कॉलों की टैगिंग या फ़िल्टरिंग की अनुमति नहीं है, क्योंकि ऐसी किसी भी प्रकार की टैगिंग उस ग्राहक को गुमराह कर सकती है जिसने डू नॉट डिस्टर्ब रजिस्ट्री पर किसी क्षेत्र से ऐसी कॉल प्राप्त करने की अनुमति दी है।

***

पीके/केसी/एमके/एसके

 

 


(रिलीज़ आईडी: 2283357) आगंतुक पटल : 134
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Gujarati , Urdu , Marathi , Bengali , Tamil