सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कल नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह में कई महत्वपूर्ण पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे


विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 232 अन्न भंडारण गोदामों का हस्तांतरण, लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा

अमूल और एनसीसीएफ द्वारा 64 एकड़ के सहकारी वनीकरण प्रोजेक्ट ‘सहकार वन’ का भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में BBSSL की टिश्यू कल्चर सुविधाओं का भूमि पूजन

NCD 3.0, जियो-टैग मोबाइल एप्लिकेशन और NDDB के दूध आपूर्ति समीक्षा डैशबोर्ड पोर्टल का शुभारंभ

50,000 पैक्स को ई-पैक्स में रूपांतरित किया जाएगा

श्री अमित शाह शहरी सहकारी बैंकों के लिए NUCFDC की दो प्रमुख डिजिटल पहलों — सहकार CBS और सहकार सहयोगी — का अनावरण करेंगे

कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन मल्टी-स्टेट लिमिटेड और गोमय सहकारी समिति मल्टी-स्टेट लिमिटेड का उद्घाटन किया जाएगा

बीज प्रणालियों को सुदृढ़ करने के लिए BBSSL और ICAR के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे; डेयरी सहकारी समितियों के लिए आदर्श उप-विधियां जारी की जाएंगी

प्रविष्टि तिथि: 05 JUL 2026 5:21PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कल, 6 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केसहकार से समृद्धिके विजन और श्री अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र पारदर्शिता, तकनीक के उपयोग, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और जमीनी स्तर के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा है। पिछले पांच वर्षों में मंत्रालय ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी बैंकों, डेयरी सहकारी समितियों, शहरी सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्थाओं और बहु-राज्य सहकारी समितियों के लिए कई परिवर्तनकारी पहलें की हैं।

इस अवसर पर श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री; श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान; श्री कृष्ण पाल गुर्जर, सहकारिता राज्य मंत्री; और श्री मुरलीधर मोहोल, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ-साथ, इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार भूटानी, सचिव, सहकारिता मंत्रालय; श्री आतिश चंद्र, सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय; और श्री नरेश पाल गंगवार, सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग तथा विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी  भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं, सहकारी महासंघों, सहकारी बैंकों, डेयरी सहकारी समितियों, भारत टैक्सी, पैक्स और सहकारिता क्षेत्र के अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस अवसर पर श्री अमित शाह कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और पहलों का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इनमें 135 अन्न भंडारण गोदामों का हस्तांतरण, 85 गोदामों का लोकार्पण और 47 गोदामों का शिलान्यास; अमूल और NCCF द्वारा सहकार वन का भूमि पूजन; उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और महाराष्ट्र के जलगांव में BBSSL की टिश्यू कल्चर सुविधाओं का भूमि पूजन; NCD 3.0 और जियो-टैग मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ, NDDB के दूध आपूर्ति समीक्षा डैशबोर्ड पोर्टल का शुभारंभ, कोऑपरेटिव इनपुट्स एंड सर्विसेज डिलीवरी मल्टी-स्टेट लिमिटेड के अंतर्गत डेयरी पशुओं की उत्पादकता से जुड़ी पहलें, कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन मल्टी-स्टेट लिमिटेड का उद्घाटन; गोमय सहकारी समिति मल्टी-स्टेट लिमिटेड का उद्घाटन और NUCFDC की दो प्रमुख पहलोंसहकार CBS, केंद्रीकृत कोर बैंकिंग प्लेटफॉर्म, तथा सहकार सहयोगी, शहरी सहकारी बैंकों के लिए संवादात्मक AI-संचालित प्लेटफॉर्मका अनावरण शामिल है।

कार्यक्रम की एक प्रमुख उपलब्धि 50,000 पैक्स का -पैक्स में रूपांतरण होगी, जो जमीनी स्तर की सहकारी संस्थाओं के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान बीज प्रणालियों को सुदृढ़ करने के लिए BBSSL और ICAR के बीच समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री अमित शाह डेयरी सहकारी समितियों के लिए आदर्श उप-विधियों और सहकारिता मंत्रालय की पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन करेंगे।

यह समारोह किसानों, महिलाओं, युवाओं, छोटे उत्पादकों, डेयरी किसानों, शहरी सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण संस्थाओं कोसहकार से समृद्धितथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन से जोड़ने वाले सहकारी इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

***

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2281328) आगंतुक पटल : 370
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Odia , Tamil , Malayalam