प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
04 JUL 2026 1:54PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारत और पेरू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर हार्दिक बधाई।
भारत पेरू के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को अत्यंत महत्व देता है और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं और अपने देशों की जनता के हित में अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।
@KeikoFujimori
***
केपी/केसी/पीपी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2281014)
आगंतुक पटल : 218