राज्यसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राज्य सभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा के नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2026 1:45PM by PIB Delhi

राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज सात नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें श्री मानसिंह मेरामन परमार, श्री तरुण चुघ, डॉ. अलका सिंह, श्री जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, श्री राजेंद्र हीरालाल जैन, श्री एम. नागराजा और श्रीमती अधिकारीमायुम शारदा देवी शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के दौरान चार सदस्यों ने हिंदी में, एक ने कन्नड़ में, एक ने पंजाबी में और एक ने मणिपुरी भाषा में शपथ ली। इनमें से दो सदस्य गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और राजस्थान से एक-एक सदस्य हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू, विधि और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा के सदस्य श्री जयराम रमेश व श्री प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

****

पीके/केसी/बीयू/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 2278920) आगंतुक पटल : 277
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Gujarati , Tamil , Kannada