प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 25 JUN 2026 11:01AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप में जानमाल के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। देश के लोगों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

‘’वेनेजुएला में आए भीषण भूकंपों से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं।

भारत की जनता की ओर से, मैं वेनेजुएला सरकार और जनता, विशेषकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’’

***

पीके/केसी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2277651) आगंतुक पटल : 316
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam