प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने योग के वैश्विक प्रसार और उसकी चिरस्थायी विरासत पर एक लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
18 JUN 2026 5:04PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री तथा आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव द्वारा लिखे एक लेख को साझा किया है।
इस लेख में उल्लेख किया गया है योग को प्राचीन ग्रंथों से लेकर सीमाओं के पार किस प्रकार व्यापक वैश्विक मान्यता मिली है। साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में इसकी जड़ें कितनी गहरी हैं। लेख में रेखांकित किया गया है कि आज पूरे विश्व में योग उत्सव का आयोजन इस शाश्वत भारतीय परंपरा के प्रति नए सिरे से सम्मान का भाव दर्शाता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया;
“केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने इस बात का उल्लेख किया है योग भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में अपनी जड़ें जमाए हुए किस तरह प्राचीन ग्रंथों से लेकर वैश्विक मान्यता तक, सीमाओं के पार पहुंच गया है। आज, इसका विश्वव्यापी आयोजन इस शाश्वत परंपरा के प्रति एक नए सिरे से सम्मान का भाव दर्शाता है।”
***
पीके/केसी/एकेवी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2274790)
आगंतुक पटल : 73