सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाओं से जुड़े दूरसंचार नियमों का मसौदा– सार्वजनिक परामर्श के लिए प्रकाशित

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2026 11:17AM by PIB Delhi

दूरसंचार अधिनियम संसद द्वारा 2023 में पारित किया गया था। यह एक ऐतिहासिक कानून है जिसे 1885 के पुरातन टेलीग्राफ अधिनियम के स्थान पर लाया गया है।

दूरसंचार अधिनियम एक व्यापक कानून है जो सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को समाहित करता है। इसका कार्यान्वयन सेवा की प्रकृति के आधार पर विभिन्न विभागों द्वारा किया जाता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाओं से संबंधित प्रावधानों का प्रशासित करता है।

दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबद्ध सेवाएं) नियम, 2026 का मसौदा पूर्ववर्ती टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के अंतर्गत टेलीविजन और रेडियो सेवाओं के लिए जारी विभिन्न दिशानिर्देशों को नवगठित दूरसंचार अधिनियम, 2023 के प्रारूप के भीतर समेकित करने के लिए तैयार किया गया है।

निम्नलिखित दिशा-निर्देश नियमों के इस समूह में समाहित हैं:

  • भारत में सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए नीतिगत दिशानिर्देश, दिनांक 9 नवंबर 2022;

बी. भारत में डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) प्रसारण सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने हेतु दिशानिर्देश, दिनांक 15 मार्च 2001, समय-समय पर संशोधित;

सी. भारत में हेडएंड-इन-द-स्काई (एचआईटीएस) प्रसारण सेवाएं प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश, दिनांक 26 नवंबर 2009;

डी. निजी एजेंसियों के माध्यम से एफएम रेडियो प्रसारण सेवाओं के विस्तार पर नीति दिशानिर्देश (चरण III), दिनांक 25 जुलाई 2011, 10 सितंबर 2024 तक संशोधित;

  • भारत में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए संशोधित नीति दिशानिर्देश, दिनांक 13 फरवरी 2024; और

एफ. इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (आईपीटीवी) सेवाओं के प्रावधान के लिए दिशानिर्देश, दिनांक 8 सितंबर 2008।

 

इन नियमों के लागू होने से उद्योग को एक एकीकृत और काफी सरल नियमावली प्राप्त होगी। ये नियम टेलीविजन और रेडियो प्रसारण क्षेत्र में कारोबार में सुगमता को बढ़ावा देते हुए वर्तमान व्यवस्था को सरल और सुसंगत बनाने के लिए तैयार किए गए हैं।

 

अधिसूचित होने के बाद, ये नियम प्रसारण सेवाओं को नियंत्रित करने वाले विभिन्न वर्तमान दिशानिर्देशों का स्थान ले लेंगे। मसौदा नियमों की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  1. निरंतरता के साथ परिवर्तन: सुधारों को सक्षम बनाते हुए निरंतरता को सुगम बनाने के लिए प्राधिकरण के वर्तमान नियमों और शर्तों को सामंजस्यपूर्ण और तर्कसंगत बनाया गया है।
  2. व्यापार करने में आसानी

ए. अनेक दिशा-निर्देशों के स्थान पर एक एकल नियामक प्रारूप

बी. प्राधिकरण प्रक्रिया का डिजिटल कार्यान्वयन

सी. सरलीकृत प्राधिकरण प्रक्रियाएँ

डी. अनुमति प्रदान करने संबंधी समझौते (जीओपीए) पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता को हटाना

  • पारदर्शी न्यायनिर्णय तंत्र का प्रावधान

इन मसौदा नियमों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट ( www.mib.gov.in) पर सार्वजनिक और अंतर-मंत्रालयी परामर्श के लिए प्रकाशित किया गया है।

यदि कोई सुझाव, टिप्पणी या इनपुट हो तो उसे अवर सचिव (बीपी एंड एल), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, तृतीय तल, कर्तव्य भवन-II, नई दिल्ली – 110001 को ईमेल द्वारा usbpl-moib[at]gov[dot]in पर 27 जुलाई, 2026 तक भेजा जा सकता है।

 

****

पीके/केसी/एसएस/केके


(रिलीज़ आईडी: 2272018) आगंतुक पटल : 330
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Bengali , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam