प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के कारवार में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 24 MAY 2026 6:51PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के कारवार जिले में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह भी कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"कर्नाटक के कारवार जिले में हुए हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi"

***

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2264832) आगंतुक पटल : 198
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam