प्रविष्टि तिथि:
12 MAY 2026 11:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सांगली में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा;
“महाराष्ट्र के सांगली में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मेरी प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।”- प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी
***
पीके/केसी/एसएस/जीआरएस