प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

समझौतों की सूची: वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

प्रविष्टि तिथि: 06 MAY 2026 3:44PM by PIB Delhi

समझौता ज्ञापन/समझौता

क्रमांक

शीर्षक

संक्षिप्त विवरण

1.

आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड और वियतनाम के इंस्‍ट्टीयूट फॉर टेक्‍नोलॉजी ऑफ रेडियोएक्टिव एंड रेयर एलिमेंट्स  (आईटीआरआरई) के बीच पारस्परिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन

यह समझौता ज्ञापन दुर्लभ खनिज तत्वों और अन्य उन्‍नत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए दोनों पक्षों की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप देता है।

2.

भारत के संस्कृति मंत्रालय और वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय के बीच वर्ष 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम

भारत और वियतनाम के बीच 1976 में एक सांस्कृतिक समझौता हुआ था। इस समझौते के अंतर्गत की जाने वाली विशिष्ट गतिविधियों और आदान-प्रदान पर पांच साल (2026-2030) की अवधि के लिए वैध सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (सीईपी) के ढांचे के भीतर सहमति बनी है।

3.

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और वियतनाम स्टेट बैंक (एसबीवी) के बीच भुगतान प्रणालियों और डिजिटल भुगतान में नवाचार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य वित्तीय नवाचार और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करना है।

4.

भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय के औषधि प्रशासन (डीएवी) के बीच चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू)।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल्स, जैविक उत्पाद, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन सहित चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करना है।

5.

बृहन्मुंबई नगर निगम, मुंबई और हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी के बीच मैत्री और सहयोग स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन

इस समझौते का उद्देश्य दोनों महानगरों को शहरी प्रबंधन और आर्थिक विकास में विशेषज्ञता साझा करने में सक्षम बनाने के लिए एक औपचारिक ढांचा स्थापित करना है।

6.

आईसीसीआर और दा नांग विश्वविद्यालय के विज्ञान और शिक्षा विश्वविद्यालय के बीच आईसीसीआर चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज की स्थापना के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत वियतनाम के दा नांग विश्वविद्यालय में आईसीसीआर चेयर की स्थापना की गई है।

7.

नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर और हो ची मिन्ह राष्ट्रीय राजनीति अकादमी (एचसीएमए), हनोई के बीच समझौता ज्ञापन

यह समझौता ज्ञापन वियतनाम में क्षमता विकास और प्रशिक्षण को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत की दीर्घकालिक पहलों को मजबूत करता है।

8.

भारत के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वियतनाम के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू)।

यह समझौता ज्ञापन डिजिटल प्रौद्योगिकी और आईटी क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय प्रतिबद्धता को और गहरा करता है।

9.

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ वियतनाम (एनएपीएएस) के बीच समझौता ज्ञापन

इस समझौता ज्ञापन से भारत की एनआईपीएल और वियतनाम की एनएपीएएस के बीच सीमा पार क्यूआर कोड की अंतरसंचालनीयता पर संस्थागत संबंध स्थापित होगा, ताकि भुगतान को सक्षम बनाया जा सके।

10.

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय और वियतनाम के राज्य लेखापरीक्षा कार्यालय के बीच सार्वजनिक लेखापरीक्षा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (एमओयू)।

यह समझौता ज्ञापन भारत और वियतनाम के दो लेखापरीक्षा संस्थानों के बीच 2010 में हुए समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण है जो इसे अधिक लचीला एवं गतिशील बनाता है।

11.

भारत के पर्यटन मंत्रालय और वियतनाम के खेल, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के बीच पर्यटन क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।

इस समझौता ज्ञापन से दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा मिलेगा

12.

आईसीसीआर और सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विश्वविद्यालय के बीच आईसीसीआर चेयर ऑफ इंडियन स्टडीज की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान और मानविकी विश्वविद्यालय में आईसीसीआर की एक चेयर स्थापित की गई है।

13.

संस्कृति मंत्रालय के ज्ञान भारतम और सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विश्वविद्यालय, वियतनाम राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, हो ची मिन्ह सिटी (यूएसएसएच, वीएनयूएचसीएम) के बीच चाम पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण पर समझौता ज्ञापन।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत एनएमएम, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और यूएसएच, वीएनयूएचसीएम के बीच वियतनाम में संरक्षित भारतीय मूल की चाम पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, प्रलेखन, संरक्षण, डिजिटलीकरण और ऑनलाइन प्रसार के लिए संस्थागत संबंध स्थापित किए गए हैं।

घोषणाएं

क्रमांक

शीर्षक

1.

द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाना।

2.

वर्ष 2030 तक 25 अरब अमेरिकी डॉलर का नया व्यापार लक्ष्य।

3.

वियतनाम इंडो पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (आईपीओआई) में शामिल हो रहा है।

4.

भारतीय अंगूरों का वियतनाम को और वियतनामी ड्यूरियन का भारत को निर्यात करने की घोषणा।

5.

माई सोन में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पर स्थल व्याख्या केंद्र की स्थापना

 

***

पीके/केसी/एके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2258449) आगंतुक पटल : 140
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Gujarati , Kannada , Malayalam