सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी में रचनात्मक क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय एआई कौशल कार्यक्रम हेतु नामांकन आरंभ


सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा आईआईसीटी रचनात्मक क्षेत्र से जुडी प्रतिभाओं के लिए 15 हजार एआई कौशल छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं

प्रविष्टि तिथि: 04 MAY 2026 4:53PM by PIB Delhi

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईसीटी के सहयोग से सृजनात्मक क्षेत्र के लिए आरंभ की गई राष्ट्रीय एआई कौशल पहल के लिए नामांकन आरंभ हो गया है। गूगल और यूट्यूब के साथ साझेदारी में विकसित इस कार्यक्रम में मीडिया, मनोरंजन, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में उभरती प्रतिभाओं को उद्योग आवश्यकता अनुरूप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रवीणता प्रदान करने के लिए 15 हजार छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस पहल का लाभ उठाने और एआई कौशल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह रचनात्मक क्षेत्रों में उनकी पेशेगत कुशलता बढ़ाएगा। पाठ्यक्रम के लिए नामांकन खुल गया आईआईसीटी-भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान- मुंबई, भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रमुख संस्थान है जो एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और विस्तारित वास्तविकता) क्षेत्र में कौशल विकास के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम में बुनियादी समझ और अनुप्रयुक्त विशेषज्ञता दोनों सुनिश्चित करने के लिए दो-चरण का संरचित दृष्टिकोण अपनाया गया है:

पहला चरण: फाउंडेशन (ऑनलाइन)

यह चरण व्यापक स्तर पर मुख्यत: आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) साक्षरता प्रदान करने हेतु तैयार किया गया है। 15 हजार प्रतिभागियों को गूगल करियर प्रमाणपत्र और गूगल क्लाउड के जेन एआई लर्निंग पाथ के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। यह लर्निंग पाथ जनरेटिव एआई अवधारणाओं का अवलोकन प्रदान करेगा। गूगल का करियर प्रमाणपत्र कार्यक्रम गूगल द्वारा तैयार पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो शीर्ष नियोक्ताओं के साथ जुड़ने के अवसर के साथ ही बुनियादी एआई अवधारणाओं और दायित्वपूर्ण प्रथाओं तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण करता है। चयनित प्रतिभागियों को लगभग 33 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें जनरेटिव एआई की बुनियादी बातें, प्रॉम्प्टिंग तकनीक और दायित्वपूर्ण एआई प्रथा शामिल होंगे। पाठ्यक्रम में गूगल करियर प्रमाणपत्र और गूगल क्लाउड के जनरेटिव एआई पाथवेज शामिल हैं, जो  प्रशिक्षुओं को वास्तविक स्थितियों में आवश्यक ज्ञान और समस्या-समाधान कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

दूसरा चरण: विशेषज्ञता (हाइब्रिड)

बुनियादी चरण पूरा करने वाले प्रतिभागी व्यावहारिक अनुप्रयोग पर केंद्रित उन्नत प्रशिक्षण में पहुंचेंगे। हाइब्रिड मॉडल के माध्यम से इस चरण में उन्हें कहानी कहने, रचनात्मक निर्माण और उन्नत एआई तकनीकी उपकरण के इस्तेमाल द्वारा परियोजना-आधारित शिक्षा दी जाएगी। भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईसीटी और यूट्यूब द्वारा सह-विकसित इस पाठ्यक्रम में सामग्री पहुंच और जुड़ाव बढ़ाने हेतु प्लेटफॉर्म की सर्वोत्तम प्रथाएं भी शामिल की गई हैं। प्रशिक्षुओं को गूगल डेवलपर्स कोडलैब्स जैसे निर्देशित मॉड्यूल के माध्यम से टूल और प्लेटफॉर्म का कौशल मिलेगा।

पाठ्यक्रम "एआई स्किल्स हाउस" प्लेटफॉर्म से भी समर्थित होगा, जो जनरेटिव एआई एप्लिकेशन, वर्कफ़्लो ऑटोमेशन और डिसिजन मेकिंग टूल सहित सुलभ और संरचित लर्निंग ट्रैक प्रदान करेगा। रचनात्मक अनुप्रयोग के साथ तकनीकी दक्षता को शामिल कर इस पहल का उद्देश्य कुशल प्रतिभा पूल तैयार करना है जो भारत के तेजी से विकसित हो रहे मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने में सक्षम हो।

भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था सुदृढ बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, यह पहल आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस को मुख्यधारा के दृश्य-श्रव्य सामग्री निर्माण और निर्माण प्रचलनों के साथ जोडने की दिशा में महत्वपूर्ण संस्थागत कदम है। पाठ्यक्रम को चयनात्मक, प्रभाव-केंद्रित कौशल उपाय के रूप में विशेष रूप से मीडिया, मनोरंजन, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में उच्च क्षमता वाली प्रतिभाओं के लिए तैयार किया गया है।

भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईसीटी, निर्दिष्ट कार्यान्वयन भागीदार के रूप में, पाठ्यक्रम विकसित करने, प्रशिक्षुओं तक पहुंचने और कार्यक्रम निष्पादन सहित पूरे देश में इसे लागू करने की मुहिम का नेतृत्व कर रहा है। आईआईसीटी ने गूगल और यूट्यूब के सहयोग से यह पाठ्यक्रम तैयार किया है जिसमें उन्नत एआई टूल, क्रिएटिव वर्कफ़्लो और प्लेटफ़ॉर्म-स्तरीय सर्वोत्तम प्रथाओं को एकीकृत किया गया है। इससे सुनिश्चित होगा कि प्रशिक्षु आरंभ से ही सामग्री निर्माण तथा उद्योग-प्रासंगिक कौशल से युक्त बनें।

आईआईसीटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विश्वास देओस्कर ने कहा कि यह पहल सामग्री निर्माण, प्रोडक्शन और वितरण में एआई के व्यावहारिक, वास्तविक अनुप्रयोग के लिए रचनात्मक पेशेवर तैयार करने की राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी करने के लिए संरचित की गई है।

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। इच्छुक प्रतिभागी एआई स्किल्स हाउस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर क्लिक कर सकते हैं।


 

***

पीके/केसी/एकेवी/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2257889) आगंतुक पटल : 211
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Telugu , Malayalam