प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 29 APR 2026 11:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, और घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पीएमएनआरएफ से मृतकों के निकट परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी”

***

पीके/केसी/पीकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2256813) आगंतुक पटल : 97
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam