प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की; समस्‍त देशवासियों के समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की

प्रविष्टि तिथि: 29 APR 2026 11:45AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, जहां उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्‍यपूर्ण जीवन के लिए कामना की।

"हर हर महादेव!

काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !

काशी की जनता को पुनः नमन

***

पीके/केसी/केएल/एमपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2256540) आगंतुक पटल : 307
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam