वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों के लिए 19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 15 से 21 जून 2026 तक एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स, मुंबई में आयोजित किया जाएगा
19वें एमआईएफएफ के लिए फिल्म प्रविष्टियाँ जमा कराना आरंभ हो चुका है और प्रतियोगिता प्रविष्टियों के लिए अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 है
वेव्स डॉक बाज़ार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून 2026 तक एमआईएफएफ के साथ आयोजित किया जाएगा
वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) का 19वां संस्करण 15 से 21 जून 2026 तक मुंबई के एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
यह महोत्सव वृत्तचित्र फिल्म निर्माताओं, फिल्म पेशेवरों, सिने प्रेमियों, लेखकों, शिक्षाविदों, आलोचकों, पत्रकारों, छात्रों और भारत तथा विश्वभर के उत्साही प्रतिभागियों को इस जीवंत सिनेमाई मंच से जुड़ने और इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।
वर्तमान में प्रतियोगिता खंड में प्रदर्शन के लिए फिल्मों की ऑनलाइन प्रविष्टियाँ जमा कराना जारी है। प्रविष्टि जमा कराने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 है। निर्माता, वितरक, अधिकार धारक या उनके विधिवत अधिकृत प्रतिनिधि केवल फिल्म फ्रीवे प्लेटफ़ॉर्म (https://filmfreeway.com/MumbaiInternationalFilmFestival-MIFF) के माध्यम से नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही अपनी फिल्मों की प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन रूप से कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी।
एमआईएफएफ, जिसका आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा किया जाता है, गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में सबसे आकर्षक पुरस्कार पैकेजों में से एक प्रदान करना जारी रखे हुए है, जिसमें कुल 55 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन कोंच अवॉर्ड में 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह महोत्सव नेटवर्किंग और सह-निर्माण के अवसरों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
एमआईएफएफ 2026 का एक प्रमुख आकर्षण वेव्स डॉक बाज़ार का दूसरा संस्करण होगा, जो 16 से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस डॉक बाज़ार में को-प्रोडक्शन मार्केट, व्यूइंग रूम और वर्क इन प्रोग्रेस लैब सहित कई खंड शामिल होंगे। इसका उद्देश्य वृत्तचित्र फिल्म निर्माण, प्रोडक्शन और वितरण में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देते हुए गैर-फीचर फिल्मों के वैश्विक खरीदारों और विक्रेताओं के बीच संपर्क सुगम बनाना है। वेव्स डॉक बाज़ार में हिस्सा लेने से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही एमआईएफएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी https://miff.in/en/waves-doc-bazaar/about-waves-doc-bazaar पर नज़र बनाए रख सकते हैं।
1990 में स्थापित, एमआईएफएफ दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा गैर-फीचर फिल्म महोत्सव है। यह एक द्विवार्षिक आयोजन है। बीते वर्षों में इस महोत्सव ने वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्म निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की दिशा में काफी प्रतिष्ठा अर्जित की है और यह दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को इसमें भाग लेने के लिए आकर्षित किया है।
एमआईएफएफ के 18वें संस्करण को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 30 से अधिक देशों की 350 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड, पुरस्कार विजेता फिल्मों की स्क्रीनिंग, रिस्टोर की गई क्लासिक फिल्में और विशेष रूप से क्यूरेट किए गए थीमैटिक खंड शामिल थे।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए miff.india@nfdcindia.com पर संपर्क करें या www.miff.in
पर विजिट करें।
***
पीके/केसी/आरके
रिलीज़ आईडी:
2251067
| Visitor Counter:
196