रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री ने जनरल फान वान जियांग को वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी


भारत वियतनाम के साथ लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने की आशा करता है: श्री राजनाथ सिंह

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2026 9:42AM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है। एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत वियतनाम के साथ लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा, सैन्य आदान-प्रदान और उद्योग सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग को और सशक्‍त करने की आशा करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-वियतनाम साझेदारी आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होती रहेगी।

****

पीके/केसी/पीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2250583) आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Gujarati , Telugu , Kannada