गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन करुणा और शिक्षा को समर्पित कर दिया

उनकी दिव्य कृपा के कोमल स्पर्श ने असंख्य जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 11:09AM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

X पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी की जयंती पर, मैं एक ऐसे पूज्य संत को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन करुणा और शिक्षा को समर्पित कर दिया। उनकी दिव्य कृपा के कोमल स्पर्श ने असंख्य जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया और सिद्धगंगा मठ की उनकी विरासत सदैव हमारे लिए निःस्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा बनी रहेगी।

****

RK/RR/PR/SK


(रिलीज़ आईडी: 2247491) आगंतुक पटल : 137
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Kannada