प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा- श्यामजी कृष्ण वर्मा का जीवन साहस की प्रेरणा देता है
प्रविष्टि तिथि:
30 MAR 2026 9:52AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से हमें साहस और दृढ़ संकल्प की असाधारण प्रेरणा मिलती है। श्री मोदी ने कहा, “इससे देशवासियों में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की भावना भी जागृत होती है।”
प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-
“विचित्रचरितोल्लेखचमत्कारितचेतनम्।
प्राप्यते किं यशः शुभ्रमनङ्गीकृत्य साहसम्॥”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से हमें साहस और हौसले की अद्भुत प्रेरणा मिलती है। यह देशवासियों में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना भी भरता है।
विचित्रचरितोल्लेखचमत्कारितचेतनम्।
प्राप्यते किं यशः शुभ्रमनङ्गीकृत्य साहसम्॥”
****
पीके/केसी/एसएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2246773)
आगंतुक पटल : 199
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam