गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया
जहां एक ओर पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया ईंधन की कमी से जूझ रही है और कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं मोदी सरकार का ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला नागरिकों के लिए बहुत बड़ी राहत लाया है
जहां कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं मोदी सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला उसकी जन-केंद्रित शासन शैली और संवेदनशीलता को दर्शाता है
प्रविष्टि तिथि:
27 MAR 2026 1:30PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जहां एक ओर पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया ईंधन की कमी से जूझ रही है और कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं मोदी सरकार का ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला नागरिकों के लिए बहुत बड़ी राहत लाया है। उन्होंने कहा कि जहां कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं मोदी सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला उसकी जन-केंद्रित शासन शैली और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
*****
आरके / आरआर / पीआर
(रिलीज़ आईडी: 2245939)
आगंतुक पटल : 217
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu
,
Kannada