प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एनएक्सटी समिट में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
13 MAR 2026 12:58PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री ने आईटीवी नेटवर्क नेटवर्क के एनएक्सटी समिट में दिए गए अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और एक विकसित राष्ट्र बनने के वर्तमान लक्ष्य के बीच समानता बताते हुए, श्री मोदी ने कहा कि जिस तरह 1930 की (दांडी) यात्रा ने देश को आजादी के लिए एकजुट किया था, उसी तरह वर्तमान "विकसित भारत" मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा:
“कभी भारत में जिस कार्य को Next to Impossible माना जाता था, आज का भारत उसे साकार करके दिखा रहा है।”
“आज युद्ध के चलते जो वैश्विक संकट बना है, उससे निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।”
“बीते एक दशक में हमारी सरकार के प्रयासों से माओवादी आतंक अंतिम सांसें ले रहा है। इसी का परिणाम है कि कभी जो इलाके डर के साए में जीने को मजबूर थे, वहां आज विकास की नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।”
****
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2239497)
आगंतुक पटल : 152
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada