प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर में देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान और ₹17,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के दौरान अपने भाषण की कुछ झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2026 8:44PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर में देशव्यापी  एचपीवी टीकाकरण अभियान और ₹17,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के दौरान अपने भाषण की कुछ झलकियां साझा की हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने X पर विभिन्न पोस्ट में कहा;

“हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में आज अजमेर से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ कई परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास और युवाओं को नियुक्ति पत्रों के वितरण का सौभाग्य मिला है।”

 


 

“भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाशक्ति को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अजमेर में अपने युवा साथियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर बहुत प्रसन्नता हुई है।”

 

 

“अजमेर के कार्यक्रम में भारी संख्या में आए राजस्थान के अपने परिवारजनों का जोश बताता है कि डबल इंजन सरकार के चौतरफा विकास कार्यों से वे कितने उत्साहित हैं।”

 

 

“वीरांगनाओं की धरती राजस्थान के अजमेर से देशभर की बेटियों के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ कर बहुत खुशी हुई है। देश की मातृशक्ति को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है।”

 

 

“कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और गुस्से में वो इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। Global AI Summit में विदेशी मेहमानों के सामने भारत को शर्मसार करने का उसका प्रयास भी यही बताता है।”

 

 

“डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राजस्थान के हमारे किसान भाई-बहनों को सिंचाई परियोजनाओं का बहुत लाभ हो रहा है। इससे कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन का फर्क साफ नजर आता है।”

 

“आज अजमेर से, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अजमेर की मनीषा रावत इस अभियान के तहत वैक्सीन लगवाने वाली पहली इंसान बनीं। यह महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल है।”

 

“सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के बाद, मैंने अपने उन युवा दोस्तों से बात की जिन्हें आज वैक्सीन लग चुकी है। यह हमारी बेटियों और माताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

 

 

*******

 

पीके/केसी/पीके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2234072) आगंतुक पटल : 127
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati