प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना के दौरान अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
21 FEB 2026 8:55PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना के दौरान अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं।
X पर की गई पोस्टों की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा;
“हम सबके लिए यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का एक बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। एचसीएल और फॉक्सकॉन की नई फैक्ट्री टेक्नोलॉजी पावरहाउस के रूप में यूपी की नई पहचान को और सशक्त करेगी।”
“ये दशक भारत का Techade है। ग्रीन एनर्जी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक इस दशक में भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो कुछ कर रहा है, वो 21वीं सदी के हमारे सामर्थ्य का आधार बनेगा।”
“बीते 11 वर्षों में भारत ने बार-बार दिखाया है कि हम जो ठानते हैं, वो हासिल करके ही रहते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भी इसके एक नहीं, अनेक उदाहरण हैं…”
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2231417)
आगंतुक पटल : 322
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam