प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 12 FEB 2026 10:17AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने में अपितु भारतीय संस्कृति और परंपरा को समृद्ध बनाने में भी अद्वितीय योगदान दिया। श्री मोदी ने कहा, "सामाजिक सुधार के लिए उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।"

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। सामाजिक सुधार के उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।"

***

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2226863) आगंतुक पटल : 203
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam