विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनटीपीसी ने परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की योजना बनाई

प्रविष्टि तिथि: 05 FEB 2026 1:39PM by PIB Delhi

विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली एनटीपीसी लिमिटेड, निम्नलिखित दो उपायों के माध्यम से 2047 तक 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित करने की योजना बना रही है:

  1. एनटीपीसी लिमिटेड और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के संयुक्त उद्यम अणुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (अश्विनी) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 4×700 मेगावाट की परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की प्रक्रिया में है। इसे माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (एमबीआरएपीपी) नाम से जाना जाएगा।
  1. आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद एनटीपीसी लिमिटेड ने कंपनी अधिनियम के तहत 07 जनवरी 2025 को निगमित एक पूर्ण स्वामित्व वाली परमाणु सहायक कंपनी, एनटीपीसी परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीयूएनएल) का गठन किया है।

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के निर्णय के अंतर्गत ही 30 गीगावाट का यह लक्ष्य लिया गया है।

विभिन्न विकल्पों का पता लगाने और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ संभावित सहयोग के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जारी की है।

वर्तमान अनुमानों के अनुसार एमबीआरएपीपी की पहली 700 मेगावाट इकाई का प्रारंभिक परीक्षण वित्त वर्ष 2032-33 तक पूरा हो जाएगा।

विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपाद नाइक ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2223758) आगंतुक पटल : 74
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Bengali