प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
29 DEC 2025 3:12PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को बधाई दी है। श्री मोदी ने खेल के प्रति कोनेरू हम्पी का समर्पण सराहनीय बताया और भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा:
"दोहा में आयोजित 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को बधाई। खेल के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"
******
पीके/केसी/एकेवी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2209441)
आगंतुक पटल : 498
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Tamil
,
Malayalam
,
Kannada
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu