युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2025 5:14PM by PIB Delhi

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2025 को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों, अर्थात मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार (आजीवन), द्रोणाचार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अधिसूचनाएं मंत्रालय की वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड की गईं थीं।

अब, आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 4 नवंबर, 2025 (मंगलवार) कर दी गई है। पात्र खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं से पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्हें समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों/खेल संवर्धन परिषदों/राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों आदि को भी इसके अनुसार सूचित किया जाता है। सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सतर्कता मंजूरी जमा करना अनिवार्य है। 04 नवंबर, 2025 (मंगलवार) के बाद प्राप्त नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।

*****

पीके/केसी/एमकेएस/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2183427) आगंतुक पटल : 418
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil