प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने वायु सेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2025 9:58AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वायु सेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा:
"वायु सेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय वायु सेना वीरता, अनुशासन और सटीकता का प्रतीक है। उन्होंने हमारे आकाश की सुरक्षा में, सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनकी प्रतिबद्धता, पेशेवर कौशल और अदम्य साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।
***
पीके/केसी/एसएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2176135)
आगंतुक पटल : 188
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam