गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की

विजय कुमार मल्होत्रा जी ने न सिर्फ दिल्ली में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया, बल्कि विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए सदैव जन समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी

शोक की इस घड़ी में पूरा पार्टी परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है

Posted On: 30 SEP 2025 5:04PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

CR5_9254.jpg

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट्स में कहा कि संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। दिल्ली के पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की। उनसे हुई प्रत्येक भेंट में संगठन संबंधी कई बारीक बातें जानने को मिलीं। शोक की इस घड़ी में पूरा पार्टी परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।

श्री अमित शाह ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा जी ने न सिर्फ दिल्ली में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया, बल्कि विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने सदैव जन समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी। आज उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों को संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

****

 

RK/VV/RR/PR

 


(Release ID: 2173190) Visitor Counter : 46