प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2025 12:03PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय इंडिया हैंडल ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा:

"प्रधानमंत्री @narendramodi ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

:

*****

पीके/केसी/पीपी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2172393) आगंतुक पटल : 190
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam