राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति कल वृंदावन जाएंगी

प्रविष्टि तिथि: 24 SEP 2025 6:03PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 25 सितंबर, 2025 को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी द्वारा उत्तर प्रदेश में वृंदावन  पहुंचेंगी।

दिनभर के वृन्दावन प्रवास के दौरान राष्ट्रपति, श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। वृन्दावन में वे सुदामा कुटी भी जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थल के दर्शन और पूजा करेंगी।

***

पीके/केसी/केवी/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2170828) आगंतुक पटल : 221
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Punjabi , Tamil , Malayalam