प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पिछले सात वर्षों में आयुष्मान भारत द्वारा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज में आए परिवर्तन पर एक लेख साझा किया

Posted On: 23 SEP 2025 1:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के एक लेख को साझा किया। इस लेख में पिछले सात वर्षों में आयुष्मान भारत द्वारा लाए गए परिवर्तन को दर्शाते हुए जानकारी दी गई है कि किस प्रकार से यह एक वादे से लेकर सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

पीएमओ इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया:

आयुष्मान भारत 7- एक वादे से लेकर सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए जन आंदोलन तक।

केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा का यह लेख पढ़ें और जानें कि यह परिवर्तन किस प्रकार प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण है और हम कितने आगे बढ़ चुके हैं!

*****

पीके/केसी/एसएस/एसके


(Release ID: 2170072)