प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
26 JUL 2025 8:46AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री मोदी ने कहा, "यह अवसर हमें भारत माता के उन वीर सपूतों के अद्वितीय साहस और पराक्रम का स्मरण कराता है, जिन्होंने राष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।"
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
"देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद!”
*******
एमजी/एके/केसी/एमकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2148752)
आगंतुक पटल : 83
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam