उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
Posted On:
20 JUN 2025 11:40AM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राष्ट्रपति को बधाई देते हुए श्री जगदीप धनखड़ ने कहा:
"भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। विनम्र शुरुआत से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की उनकी असाधारण यात्रा- नम्रता, सादगी और प्रतिष्ठा का प्रतीक रही है और यह हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को दर्शाती है। उन्होंने सार्वजनिक सेवा में अपनी यात्रा के दौरान, विधायक, राज्यपाल और अब सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में निरंतर एक अनुकरणीय विरासत के उच्चतम मानक स्थापित किए हैं।
मुझे कल राष्ट्रपति भवन में व्यक्तिगत रूप से उनका अभिवादन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह जन्मदिन उन्हें संपूर्ण स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आनंद प्रदान करे तथा ईश्वर उन्हें हमारे राष्ट्र की सेवा करने के लिए निरंतर शक्ति दें।
***
एमजी/केसी/एसएस/एसके
(Release ID: 2137914)