गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सर्वोच्च पादरी पोप फ्रांसिस के निधन पर सम्मान स्वरूप तीन दिवसीय राजकीय शोक

प्रविष्टि तिथि: 21 APR 2025 10:09PM by PIB Delhi

सर्वोच्च पादरी पोप फ्रांसिस का आज 21 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया। उनके सम्मान में पूरे भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक इस प्रकार से मनाया जाएगा:

  1. मंगलवार 22 अप्रैल और बुधवार 23 अप्रैल, 2025 को दो दिन का राजकीय शोक।
  2. अंतिम संस्कार के दिन एक दिन का राजकीय शोक।

राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

*****

 

एमजी/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2123364) आगंतुक पटल : 284
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Telugu , Malayalam