प्रविष्टि तिथि:
19 APR 2025 9:02PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में एक इमारत ढहने से हुई जानमाल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया:
“उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में इमारत गिरने से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।"
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”
**********
एमजी/केसी/डीवी