महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
‘पोषण पखवाड़ा 2025’ की मुख्य विषय वस्तु : जीवन के प्रथम हजार दिन
Posted On:
09 APR 2025 4:19PM by PIB Delhi
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पोषण पखवाड़ा 2025 मना रहा है। दो सप्ताह के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार और स्वास्थ्य जागरूकता द्वारा समुदायों को सशक्त बनाना है। यह पहल पोषण अभियान का दूसरा चरण है, जो सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और व्यक्तियों और समुदायों दोनों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
पोषण पखवाड़ा 2025 के प्रमुख विषयवस्तु में जीवन के प्रथम हजार दिन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें गर्भाधान से लेकर दो वर्ष की आयु तक जीवन के प्रथम हजार दिनों के दौरान पोषण के महत्व पर जोर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण अवधि ही आजीवन स्वास्थ्य और विकास का आधार होती है। गर्भावस्था और शिशु अवस्था के आरंभिक दिनों में पर्याप्त पोषण बेहतर स्वास्थ्य परिणामों, उत्पादकता में वृद्धि और वयस्क अवस्था में अधिक आय अर्जन का कारण बनता है। इस अवधि के दौरान पोषण को प्राथमिकता देकर, हम पीढ़ियों से चले आ रहे कुपोषण के चक्र को भी तोड़ सकते हैं।
9 से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित पिछले पोषण पखवाड़े में पोषण भी पढ़ाई भी (पीबीपीबी), गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य और शिशु एवं छोटे बच्चों को आहार (आईवाईसीएफ) जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। पोषण जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम को परिणाम-आधारित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पोषण पखवाड़े 2025 का उद्देश्य सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पोषण संबंधी सेवा बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने, पोषण उपायों और मातृ-शिशु कल्याण में सुधार लाना है।
****
एमजी/केसी/एकेवी/केके
(Release ID: 2120469)