प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने थाईलैंड के राजा और रानी के साथ शाही मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 04 APR 2025 6:45PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकाक के दुसित पैलेस में थाईलैंड के महामहिम राजा महा वजीरालोंगकोर्न फ्रा वाजिराकलाओचाओयुहुआ और महामहिम रानी सुथिदा बजरासुधाबिमलालक्षण के साथ शाही मुलाकात की।

इस दौरान भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस संदर्भ में, उन्होंने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का उल्लेख किया, जो पिछले वर्ष भारत से थाईलैंड लाए गए थे और इस पहल ने दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में सकारात्मक प्रभाव डाला है। इसके अलावा, उन्होंने भारत और थाईलैंड के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श की।

***

एमजी/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2119055) आगंतुक पटल : 251
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam