प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका सुश्री कैसमै की प्रशंसा की
प्रविष्टि तिथि:
18 MAR 2025 3:25PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका सुश्री कैसमै की प्रशंसा की है।
श्री मोदी ने कहा कि कैसमै जैसे कलाकारों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने समर्पित प्रयासों के माध्यम से कई अन्य लोगों के साथ मिलकर भारतीय विरासत की समृद्धि, गहराई और विविधता को प्रदर्शित करने में मदद की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;
"भारतीय संस्कृति के बारे में विश्व की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है, और कैसमै जैसे कलाकारों ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। समर्पित प्रयासों के माध्यम से, उन्होंने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर भारतीय विरासत की समृद्धि, गहराई और विविधता को प्रदर्शित करने में मदद की है। #मनकीबात”
****
एमजी/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2112295)
आगंतुक पटल : 249
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam