राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने मोहाली में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2025 7:53PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब सरकार द्वारा आज (11 मार्च, 2025) उनके सम्मान में मोहाली में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद और प्रेरणा से पंजाब की धरती ने शहीदों और क्रांतिकारियों को जन्म दिया है। देश के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण अध्याय पंजाब की धरती पर लिखे गए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सेवा और समर्पण की अनेक मिसालें कायम की हैं। दुनिया भर के गुरुद्वारों का लंगर बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के लिए खुला है। दुनिया भर के लोगों ने लंगर सेवा की कला पंजाब के लोगों से सीखी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं में पंजाब के वीर जवानों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। पंजाब की धरती ने असाधारण व्यक्तित्वों को जन्म दिया है, जिन्होंने समाज सुधार, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्योग, खेल, राजनीति और समाज सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में देश और दुनिया को योगदान दिया है। भारतीय कृषि के विकास में भी पंजाब ने अग्रणी योगदान दिया है। 1960 के दशक से जब देश में खाद्यान्नों की कमी थी, तब पंजाब के प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत से हरित क्रांति को सफल बनाया और देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के किसान और कृषि वैज्ञानिक एक बार फिर पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में पूरे देश को नेतृत्व प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

***

एमजी/रपीएम/केसी/केपी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2110487) आगंतुक पटल : 165
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Bengali , Punjabi , Kannada , Malayalam