राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2025 7:04PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।

उन्‍होंने अपने संदेश में कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति की उपलब्धियों तथा देश और समाज में उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। महिलाएं हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। महिलाओं ने विषम परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है।

महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अभी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहाँ हर महिला सुरक्षित महसूस करे और उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

मैं सभी सफल महिलाओं को बधाई देती हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

 

***

एमजी/केसी/जेके/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 2109223) आगंतुक पटल : 433
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil , Kannada , Malayalam